Breaking News

बिहार कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, विकास और सुरक्षा योजनाओं पर बड़ा फैसला

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 22 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में धार्मिक स्थलों के विकास से लेकर पुलिस व्यवस्था, शिक्षा, आधारभूत संरचना और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

कैबिनेट ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (वाराणसी) की तर्ज पर विकसित करने के लिए 680 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राज्य में महिला सुरक्षा और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने के लिए गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए 66.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं पटना के राजीव नगर में आधुनिक पुलिस डाटा सेंटर और ईआरएसएस भवन निर्माण के लिए 172.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

SHARDA
विज्ञापन

कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए पीएम सेतु योजना के तहत 75 आईटीआई संस्थानों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए 3,615 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई, जिसमें राज्य का हिस्सा 1,192.95 करोड़ रुपये होगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शहरी विकास के तहत पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर समेत कई शहरों में टाउनशिप विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने और भूमि क्रय पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। कुल 11 टाउनशिप क्षेत्रों को स्वीकृति दी गई है।

आईआईटी पटना परिसर में 480 करोड़ रुपये की लागत से रिसर्च पार्क स्थापित करने के लिए 305 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा बिस्कोमान भवन, बापू टावर, ज्ञान भवन, सिटी सेंटर और वीनस एम्पायर जैसे भवनों में अग्नि सुरक्षा के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म एवं टर्न टेबल एरियल लैडर खरीदने हेतु 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही बिहार निबंधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई है तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निबंधन में विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।

पर्यटन विकास के तहत मुंगेर के तारापुर में 15 एकड़ भूमि कृषि विभाग से पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के लिए 50 एकड़ और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए 7 एकड़ भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा सोनपुर और सुल्तानगंज (अजगैबीनाथ मंदिर क्षेत्र) में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के लिए डीपीआर तैयार कराने पर 5.06 करोड़ रुपये खर्च को मंजूरी दी गई है। सड़क दुर्घटनाओं को राज्य आपदा घोषित करने और पीड़ितों को एसडीआरएफ से सहायता देने का भी निर्णय लिया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें