Breaking News

अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

काकामिगाहारा (जापान), 06 जून (हि.स.)। भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मेज़बान जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के सबसे बड़े नायक आशीष तानी पुर्ति रहे, जिन्होंने हैट्रिक जमाकर टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

SHARDA
विज्ञापन

भारत के लिए आशीष तानी पुर्ति ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल किए, जबकि कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में एक गोल दागा। जापान की ओर से एकमात्र गोल नुमादा गाकु ने 52वें मिनट में किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मुकाबले के शुरुआती 90 सेकंड के भीतर भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पुर्ति ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति मजबूत रही। इसके बाद 28वें मिनट में भारत को फिर पेनाल्टी कॉर्नर मिला और आशीष ने अपना दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

भारत का हमला यहीं नहीं रुका। प्रहलाद राजभर ने शानदार मूव बनाते हुए कप्तान केतन कुशवाहा को गेंद दी और उन्होंने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। हाफ टाइम तक भारत पूरी तरह मुकाबले पर हावी रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। वरिंदर सिंह के शानदार मूव के बाद मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर आशीष तानी पुर्ति ने तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

अंतिम क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और 52वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए एक गोल किया, लेकिन भारतीय टीम ने कोई और मौका नहीं दिया और 4-1 से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष तानी पुर्ति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 13 गोल कर प्रतियोगिता के शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में भी अभियान समाप्त किया।

भारतीय टीम की उपलब्धि को सम्मान देते हुए हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इसके साथ ही कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें