Breaking News

वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

3 Min Read

नई दिल्ली, 06 जून (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने के साथ ही वे राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने 36 वर्ष पुराना वह रिकॉर्ड तोड़ा, जो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था।

सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष की आयु में भारत के लिए पदार्पण किया था और उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा।

DOON
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने केवल प्रभाव नहीं छोड़ा, बल्कि पूरे सत्र में अपना दबदबा कायम रखा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने सत्र के बाद दिए जाने वाले पुरस्कारों में भी शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी, सत्र के उभरते खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ प्रहारक, सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी और सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी जैसे कई बड़े सम्मान अपने नाम किए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने पूरे सत्र में 776 रन बनाए और 237.30 की अद्भुत प्रहार दर दर्ज की। उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए और कई पुराने आईपीएल रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने पूरे देश में शीर्ष स्तर के गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट में नए मानक स्थापित किए और भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में अपनी जगह मजबूत की।

भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इसके बाद 01 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला होगी।

वर्ष 2026 के एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक टी-20 प्रारूप में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान की टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

प्रतियोगिता की शुरुआत 24 से 26 सितंबर तक प्रारंभिक चरण से होगी। इसके बाद 28 एवं 29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल, 01 अक्टूबर को सेमीफाइनल तथा 03 अक्टूबर को कांस्य पदक मुकाबला और स्वर्ण पदक फाइनल खेला जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें