नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी की चोट ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका दिया है। फ्रेंचाइजी द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, धोनी टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष पंचमी टीम ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि धोनी इस समय काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार खिताब जीता है। उनके अनुभव की कमी टीम को शुरुआती मैचों में खल सकती है। नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर महापौर का एक्शन, कहा- विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं पिछले सीजन में धोनी ने 13 पारियों में 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा। उन्होंने सीजन में 12 चौके और 12 छक्के लगाए थे, जबकि डेथ ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट 151.72 रहा था। सीएसके की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। वहीं तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। डीएम एवं एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को कई बड़े झटके लगे हैं, जिससे टीम की रणनीति पर असर पड़ सकता है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी की चोट ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका दिया है। फ्रेंचाइजी द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, धोनी टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे।
टीम ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि धोनी इस समय काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार खिताब जीता है। उनके अनुभव की कमी टीम को शुरुआती मैचों में खल सकती है।
पिछले सीजन में धोनी ने 13 पारियों में 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा। उन्होंने सीजन में 12 चौके और 12 छक्के लगाए थे, जबकि डेथ ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट 151.72 रहा था।
सीएसके की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। वहीं तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ