ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल छह पदक हो गए हैं। मणिपुर की बिंद्यारानी ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 199 किलोग्राम (कुल वजन) उठाया, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, नाइजीरिया की रफियातु फोलाशादे ने कुल 229 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। NEET/UG परीक्षा आंदोलन के बीच बिहार सरकार का आश्वासन, प्रदर्शनकारियों को राहत बिंद्यारानी देवी का सफर संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। बचपन में वह भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से प्रेरित होकर इस खेल में आईं। शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उन्हें अनुशासित रहने की सीख दी, जबकि मीराबाई ने स्वयं उन्हें बेहतर आहार और फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी। Commonwealth Games 2026 | ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत, भारत के पदकों की संख्या हुई पांच बिंद्यारानी ने 2016 में एशियाई जूनियर प्रतियोगिताओं से अपनी पहचान बनाई और इसके बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2019 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2021 संस्करण में रजत, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किलोग्राम वर्ग का रजत तथा 2023 एशियाई चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था। अब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदकों की सूची में कांस्य भी जोड़ लिया है। मरणोपरांत नेत्रदाता बच्ची देवी की श्रद्धांजलि सभा में पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल छह पदक हो गए हैं।
विज्ञापन
मणिपुर की बिंद्यारानी ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 199 किलोग्राम (कुल वजन) उठाया, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, नाइजीरिया की रफियातु फोलाशादे ने कुल 229 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बिंद्यारानी देवी का सफर संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। बचपन में वह भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से प्रेरित होकर इस खेल में आईं। शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उन्हें अनुशासित रहने की सीख दी, जबकि मीराबाई ने स्वयं उन्हें बेहतर आहार और फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी।
बिंद्यारानी ने 2016 में एशियाई जूनियर प्रतियोगिताओं से अपनी पहचान बनाई और इसके बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2019 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2021 संस्करण में रजत, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किलोग्राम वर्ग का रजत तथा 2023 एशियाई चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था। अब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदकों की सूची में कांस्य भी जोड़ लिया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।