Breaking News

जिलाधिकारी ने सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

SHARDA
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 12 संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हैं, जिनमें वर्तमान में 6 स्थलों पर कार्य प्रगति पर है। इन स्थलों पर लगभग 150 मजदूर कार्यरत पाये गए। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसी को निर्देश दिया कि श्रमिकों एवं मशीनरी की संख्या में गुणात्मक वृद्धि कर सभी 12 स्थलों पर एक साथ कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जा सकें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संसाधनों को युद्ध स्तर पर जुटाते हुए जून माह के अंत तक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

तटबंध के लगभग 1.8 किलोमीटर लंबे अत्यंत संवेदनशील हिस्से को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित करने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को निर्देश दिया कि संवेदक के लिए दैनिक कार्य प्रगति लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा उसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सोनपुर को आवश्यक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से जन-धन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तटबंध के अग्रभाग तथा आबादी वाले क्षेत्रों के समीप पर्याप्त मात्रा में सैंडबैग (बालू की बोरियां) एवं अन्य आवश्यक बाढ़ सुरक्षा सामग्रियों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग किया जा सके।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें