सारण, 01 अगस्त (हि.स.)। एकमा छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे खड़े दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेपुर निवासी बैजनाथ प्रसाद के पुत्र अमलेश प्रसाद के रूप में हुई है। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी अमलेश प्रसाद, छपरा से दरौंदा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि वाहन ने पास खड़े हंसराजपुर निवासी संतोष सिंह और उपेन्द्र सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। एकमा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई कर रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 01 अगस्त (हि.स.)। एकमा छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे खड़े दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेपुर निवासी बैजनाथ प्रसाद के पुत्र अमलेश प्रसाद के रूप में हुई है।
अमलेश प्रसाद, छपरा से दरौंदा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि वाहन ने पास खड़े हंसराजपुर निवासी संतोष सिंह और उपेन्द्र सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।