Breaking News

बिहार सरकार की अभिनव पहल “सहयोग शिविर” के तहत जिले की 40 पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बिहार सरकार की अभिनव पहल के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित तथा समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले “सहयोग शिविर” के तहत आज सारण जिले के सभी प्रखंडों की दो-दो पंचायतों, कुल 40 पंचायतों में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। यह पहल सरकार की “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, सारण जिला बिजेंद्र प्रसाद यादव बतौर मुख्य अतिथि जिले के तीन विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल हुए। उन्होंने क्रमशः नयागांव पंचायत (सोनपुर प्रखंड), आमी पंचायत (दिघवारा प्रखंड) एवं फेरुसा पंचायत (गढ़खा प्रखंड) में आयोजित शिविरों में शिरकत किया तथा आमजन से संवाद स्थापित किया।

SHARDA
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पादन के लिए 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित है, निराकरण निर्धारित अवधि के भीतर किया जाएगा तथा समय-सीमा का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारी उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के “सात निश्चय-3” के महत्वपूर्ण अवयव “सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सहयोग शिविर के माध्यम से दर्ज कराकर इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएं।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सहयोग शिविर में आवेदन देने के अतिरिक्त नागरिक सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा sahyog.bihar.gov.in पोर्टल विकसित किया गया है, जहां से आवेदन की स्थिति की भी निगरानी की जा सकती है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शिविर के दौरान पूर्व में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों के लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा कई लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, निःशक्तता प्रमाण-पत्र, शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृतियों एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजन की शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें