कटिहार, 06 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विषहरी स्थान के समीप शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवगछिया से पूर्णिया की ओर जा रहा एक गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में न तो गैस का रिसाव हुआ, न ही कोई विस्फोट हुआ और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। नगर निगम सभागार बना अखाड़ा, पिछले साल का हिसाब मांगने पर बढ़ा विवाद, बजट बैठक में जमकर हंगामा स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक के पलटते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सताने लगी और वे तुरंत घटनास्थल पर दौड़े। हालांकि, जब देखा गया कि कोई रिसाव नहीं हो रहा है, तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और तत्परता दिखाते हुए ट्रक के अंदर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं। उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक पलटने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस और प्रशासन की मदद से धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी पहचान: नालंदा की बावन बूटी, गया स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार या कोई तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
कटिहार, 06 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विषहरी स्थान के समीप शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवगछिया से पूर्णिया की ओर जा रहा एक गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में न तो गैस का रिसाव हुआ, न ही कोई विस्फोट हुआ और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक के पलटते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सताने लगी और वे तुरंत घटनास्थल पर दौड़े। हालांकि, जब देखा गया कि कोई रिसाव नहीं हो रहा है, तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और तत्परता दिखाते हुए ट्रक के अंदर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। ट्रक पलटने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस और प्रशासन की मदद से धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।
प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार या कोई तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ