Breaking News

मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

2 Min Read

मुजफ्फरपुर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बुधवार सुबह थाना परिसर में ही की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

दरअसल, सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा एक अपहरण से जुड़े मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) थे। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष से केस में सहूलियत देने और केस डायरी को कमजोर करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच यह रकम 30 हजार रुपये में तय हुई।

शिकायतकर्ता अमन कुमार ने इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया। पूर्व योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपित अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये दिए। जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

DOON
विज्ञापन

निगरानी विभाग के उपाधीक्षक (डीएसपी) संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर थाना परिसर में की गई है। आरोपित अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर जिले में यह लगातार दूसरे दिन निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मंगलवार को प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

थाना परिसर में ही एक पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

निगरानी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी सरकारी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें