Breaking News

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

1 Min Read

सोनपुर प्रवास के दौरान गर्भगृह में विधि-विधान से किया विशेष पूजन, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सोनपुर (सारण): नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने सोमवार को अपने सोनपुर प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

मंदिर परिसर में स्थानीय विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर राज्यपाल का स्वागत किया।

DOON
विज्ञापन

इसके बाद नंद किशोर यादव ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी एवं अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पूजन के उपरांत राज्यपाल ने देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उनके मंदिर आगमन के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें