भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुए आवागमन को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सीमा सड़क संगठन द्वारा सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। जिसका कई चरणों में सफल ट्रायल भी पूरा हो चुका है। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज से 10 टन तक क्षमता वाले वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा। डीएम ने बताया कि बेली ब्रिज वन-वे है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में मानव बल की तैनाती की जाएगी। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बेली ब्रिज पर तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहकर आवागमन पर नजर रखेंगे। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था जिससे भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब 7 जून से आवागमन शुरू होने के साथ ही लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुए आवागमन को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सीमा सड़क संगठन द्वारा सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। जिसका कई चरणों में सफल ट्रायल भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज से 10 टन तक क्षमता वाले वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा। डीएम ने बताया कि बेली ब्रिज वन-वे है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में मानव बल की तैनाती की जाएगी।
वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बेली ब्रिज पर तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहकर आवागमन पर नजर रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था जिससे भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब 7 जून से आवागमन शुरू होने के साथ ही लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ