Breaking News

नीतीश कुमार के सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी: सम्राट चौधरी

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 22 नवंबर (हि.स.)। ‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर आज पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एनडीए के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।

SHAILFORD
विज्ञापन

‎दरअसल, गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे.

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

‎‎उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित होने की चिंता की जाएगी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

‎उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन स्थापित किया है। आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी.

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा बिहार में सुशासन है। बिहार में एक व्यवस्था खड़ी है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है। बिहार से बाहर ही अपराधियों को जाना होगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें