Breaking News

भोजपुरी स्टार पवन सिंह हुए कोर्ट में हाजिर, मिली जमानत

2 Min Read

डेहरी आन सोन, 10 फ़रवरी (हिस): रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी रजत दीप के न्यायालय में आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह आज प्रस्तुत हुए न्यायलय से जमानत मिल गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इनके अधिवक्ता सह अनुमंडल विधिक संघ अध्यक्ष मनोज कुमार अज्ञानी के अनुसार वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अकोढ़ी गोला थाने में आचार संहिता के उलंघन मामले में इनके साथ राजपुर निवासी अम्बुज कुमार सिंह समेत दो लोगों पर प्राथमिकी हुई थी। इसी मामले में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रजत दीप के न्यायालय में उपस्थित हुए। हालांकि न्यायालय ने दलीलें सुनने के बाद दोनों को जमानत दे दी।

पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस दौरान चुनाव प्रचार के सिलसिले में जब प्रचार करने निकले तो उनके साथ दर्जनों लग्जरी गाड़ियों का लम्बा काफिला था। इस मामले में उन पर बिना अनुमति तय संख्या से अधिक वाहनों के साथ रोड शो करने को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।

DOON
विज्ञापन

बताया जाता है कि आचार संहिता उल्लंघन मामले को पवन सिंह पर कुल छः केस दर्ज किए गए थे, जिसमें पांच केस बिक्रमगंज थाने में तथा एक केस अकोढीगोला थाना में उन पर दर्ज किया गया था। इस मामले में आज वह कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हुए। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें