Breaking News

बिहार के 12 जिलों छाया घना कोहरा, अगले एक हफ्ते में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 18 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में गुरुवार की सुबह पटना, भागलपुर, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी,दरभंगा, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में घना कोहरा छाया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना के कई इलाकों में दृश्यता 20 मीटर है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

SHARDA
विज्ञापन

17 दिसंबर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में असर दिखा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 17 दिसंबर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में असर दिखा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसका सीधा असर बिहार के मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है, जहां पहाड़ों से उतरने वाली सर्द पछुआ हवाएं तापमान को लगातार नीचे धकेल रही हैं।

विभाग का कहना है कि इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की स्थिति भी बन सकती है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राज्य में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। भागलपुर के सबौर और समस्तीपुर के पूसा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। राजधानी पटना में भले ही पारा अभी 14 डिग्री के आसपास है, लेकिन तेज ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम की ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर के बाद बिहार में शीतलहर का असर और तेज हो सकता है। घने कोहरे के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि 19 दिसंबर के बाद ठंड की तीव्रता में अचानक बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है।

बीते 24 घंटों में बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान कैमूर जिले में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, रोहतास और गया में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। दिन का सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें