पटना, 29 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में शीत लहर का सितम जारी है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार एक जनवरी तक ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार को पटना सहित पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है। बर्फीली हवा के कारण दिन और रात कनकनी का असर बना रहेगा। Sri Lanka Test Series | भारतीय टीम घोषित, सारांश जैन को पहली बार मौका, रवींद्र जडेजा की वापसी राज्य में सबसे ठंडा राजगीर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी में सुबह के समय सौ मीटर की दृश्यता एवं 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज हुई। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8-13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राज्य के छपरा, फारबिसगंज, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ। Commonwealth Games 2026 | अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस एवं 18.7 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी सहित सासाराम, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, सबौर, समस्तीपुर, जिरादेई, छपरा, किशनगंज आदि जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। Commonwealth Games 2026 | सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक रविवार को प्रमुख शहरों का तापमान पटना का अधिकतम तापमान 16.0सेंटीग्रेडऔर न्यूनतम 10.9 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया । इसी तरह मुजफ्फरपुर अधिकतम तापमान 13.2 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 12.1 सेंटीग्रेड, भागलपुर का अधिकतम तापमान 17.2 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 10.2 सेंटीग्रेड और गया जी का अधिकतम तापमान 17.0 सेंटीग्रेड और न्यूनतन 7.4 सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 29 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में शीत लहर का सितम जारी है। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार एक जनवरी तक ठंड से कोई राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को पटना सहित पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है। बर्फीली हवा के कारण दिन और रात कनकनी का असर बना रहेगा।
राज्य में सबसे ठंडा राजगीर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी में सुबह के समय सौ मीटर की दृश्यता एवं 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज हुई। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8-13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राज्य के छपरा, फारबिसगंज, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ।
राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस एवं 18.7 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी सहित सासाराम, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, सबौर, समस्तीपुर, जिरादेई, छपरा, किशनगंज आदि जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 16.0सेंटीग्रेडऔर न्यूनतम 10.9 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया । इसी तरह मुजफ्फरपुर अधिकतम तापमान 13.2 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 12.1 सेंटीग्रेड, भागलपुर का अधिकतम तापमान 17.2 सेंटीग्रेड और न्यूनतम 10.2 सेंटीग्रेड और गया जी का अधिकतम तापमान 17.0 सेंटीग्रेड और न्यूनतन 7.4 सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।