Breaking News

बिहार विस अध्यक्ष समेत 42 विधायकों को हाई कोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर मांगा जवाब

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 19 फरवरी (हि.स.)। पटना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने चुनावी हलफनामे में कथित गलत जानकारी और अनियमितता के आरोपों पर जवाब मांगा है। मामले को गंभीर मानते हुए न्यायालय ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण दाखिल करने का निर्देश दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि विजयी उम्मीदवारों ने नामांकन के दौरान शपथपत्र में तथ्य छिपाए। कुछ मामलों में मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर उच्च न्यायालय में चुनाव याचिकाएं दायर की गईं। प्रारंभिक सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने सभी विधायकों को नोटिस जारी किया। अब कोर्ट में दाखिल जवाब और दस्तावेजों के आधार पर आगे की सुनवाई होगी।

RC Jewellers
विज्ञापन

नोटिस पाने वालों में ऊर्जा सह-वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का नाम भी शामिल है। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद को भी जवाब देना होगा। इसके अलावा गया जिले के गोह से विधायक अमरेंद्र प्रसाद का नाम भी सूची में है। सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों के विधायक शामिल हैं। अगली सुनवाई में इन सभी के जवाबों पर न्यायालय विचार करेगा। फिलहाल मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और सभी विधायकों से जवाब मांगा गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें