Breaking News

पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

1 Min Read

Chhapra/Sonpur: पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के नए महाप्रबंधक के रूप में डिंपी गर्ग ने 1 सितंबर को आधिकारिक तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद वे अपने परिवार और कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुँचे।

मंदिर प्रांगण में महाप्रबंधक ने विधि-विधान पूर्वक बाबा हरिहरनाथ का पूजन-वंदन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे की प्रगति, अपने परिवार के कल्याण तथा हरिहरक्षेत्र के समग्र उत्तरोत्तर विकास एवं समृद्धि की कामना की।

DOON
विज्ञापन

इस विशेष अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला और सहकोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा ने नए महाप्रबंधक को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोनपुर के डीआरएम अमित शरण, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, मंदिर के आचार्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें