Breaking News

छपरा के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में चोरी, दान पात्र और मूर्तियों के आभूषण ले उड़े चोर

5 Min Read

Chhapra: शहर के प्राचीन और प्रसिद्ध धर्मनाथ मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर मंदिर के दान पात्र में रखी नकदी के साथ-साथ मूर्तियों के आभूषण भी चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार की अहले सुबह उस समय हुई, जब पुजारी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पुजारी ने मंदिर परिसर में दान पात्र को बिखरा हुआ पाया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में चोरी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की। फोरेंसिक टीम द्वारा संभावित सुरागों को सुरक्षित किया गया है, वहीं डॉग स्क्वाड के माध्यम से चोरों के भागने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया गया।

DOON
विज्ञापन

घटना के संबंध में पुजारी शंकर बाबा ने बताया कि सुबह 4 बजे मंदिर पहुंचे तो दान पेटी गायब और दरवाजा का ताला टूटा हुआ देखें। जिसके बाद सभी को सूचना दी। चोरों के द्वारा मंदिर की दो दान पेटी को तोड़कर उनमें रखा रुपया चुराया गया है, एक दान पेटी को दक्षिण द्वार तक ले जाकर उसमें से पैसे निकाल लिए गए हैं। मंदिर के अन्य पुजारी कृष्ण मुरारी तिवारी ने बताया कि शंकर बाबा ने उन्हें फोन पर सूचना दी जिसके बाद 112 को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच जांच की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मंदिर के गर्भ गृह और प्रांगण में स्थित दो दान पात्रों को तोड़कर रुपये की चोरी

मंदिर के महंत अखिलेश्वर पर्वत ने कहा कि मंदिर के गर्भ गृह और प्रांगण में स्थित दो दान पात्र को तोड़ कर रुपये निकाल लिए गए हैं। साथ ही मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा माता के मंदिर से माता की प्रतिमा के सोने के आभूषण, नाक का नथिया, कान का झुमका, माथा का मंग टीका और चांदी का हार, छतर चुरा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वे खेतीबाड़ी के सिलसिले में भक्त के यहाँ गए हुए थे। मंदिर की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सीसीटीवी है उससे चोरों का पता लग सकता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में विगत चार दिन से वे महंत नियुक्त हुए हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष स्वयं धर्मनाथ मंदिर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष स्वयं धर्मनाथ मंदिर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामले की त्वरित व गहन जांच के आदेश दिए। एसएसपी ने कहा कि मंदिर में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग

उधर, धर्मनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में चिंता और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें