डोरीगंज। चिरांद के तिवारी घाट के पास उस समय हलचल मच गई, जब डोरीगंज थाना पुलिस ने अचानक कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 19 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शराब को जब्त कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गिरफ्तार राजा मिस्त्री तथा कुणाल राय को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।
बरामद शराब के संबंध में थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि दोनो अवैध शराब बेंचते थे, जिसके आलोक मे छापेमारी की गई और रंगे हाथ पकड़े गए।

















