Breaking News

रिविलगंज प्रखंड प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज की अध्यक्षता में हुई उर्वरक निगरानी समिति की विशेष बैठक

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत मुख्यालय रिविलगंज के सभाकक्ष में प्रखण्ड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखण्ड प्रमुख डॉ राहुल राज की अध्यक्षता में किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

उक्त बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष जदयू, राजद एवं भाजपा के प्रतिनिधि के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति के सचिव सह प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त प्रखण्ड कृषि कार्यालय, रिविलगंज के सभी कर्मी (मुकेश कुमार सिंह, सुनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार पंडित-कृषि समन्वयक, रिपुन्जय कुमार सिंह-सहायक तकनीकी प्रबंधक, अरविन्द कुमार-लेखापाल, अजय राज-कार्यपालक सहायक, केशव प्रसाद राय, कुमार रुजन विजय प्रताप एवं ऋचा शर्मा-किसान सलाहकार) सहित रिविलगंज प्रखण्ड अंतर्गत उर्वरक विक्रेतागण भी उपस्थित रहे।

SHARDA
विज्ञापन

इस बैठक में प्रखण्ड अंतर्गत किसानों को सही समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर विशेष चर्चा की गई तथा प्रखण्ड में उर्वरक की उपलब्धता की स्थिति की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने बताया कि इसके अंतर्गत प्रखण्ड में संबंधित विभागीय अधिकारियों को उर्वरक वितरण को पूर्णतः पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की काला बाजारी, अनियमितता या कमी पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें उर्वरक उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। यहां तक कि उर्वरक वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या हेतु किसान सीधे प्रखण्ड स्तर पर संपर्क कर सकते हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा भी सभी सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि प्रखण्ड में उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है तथा सही कीमत पर उर्वरक बिक्री करने के लिए सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष उर्वरक निगरानी समिति द्वारा प्रखण्ड के किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आश्वस्त किया गया कि वे किसी प्रकार की उर्वरक उपलब्धता में समस्या आने पर आपेक्षित कार्रवाई हेतु सपर्क कर सकते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर किसान तक सही समय पर सही मात्रा में उर्वरक पहुंचाना रहा। अंत में कार्यक्रम के सफलता हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें