Breaking News

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्काउट-गाइड ने पिलाई पोलियो की दवा

1 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

छपरा: भारत स्काउट और गाइड सारण के तत्वावधान में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया गया। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर जिला मुख्य आयुक्त के निर्देश के आलोक में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज के नेतृत्व में संपादित किया जा रहा है, जो लगातार पांच दिनों तक चलेगा।इस अभियान में स्काउट और गाइड के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। दवा पिलाने वाले स्वयंसेवकों में स्काउट शुभम कुमार, प्रियांशु गोस्वामी, नैतिक, सोनू, अभिषेक, आदिल, प्रिंस एवं गाइड खुशी ठाकुर, जैनव खातून, सिमना खातून, चांदनी,अमृता,खुशी कुमारी,सलोनी तथा सृष्टि शामिल रहीं।अभियान के दौरान नगरपालिका चौक, थाना चौक, गांधी चौक, दरोगा राय चौक, भरतमिलाप चौक एवं भगवान बाजार सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त अमन राज ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में स्काउट-गाइड सदैव स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहेगा।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें