Chhapra: सारण पुलिस ने 1 जनवरी से 28 दिसंबर 2025 तक जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन सहित सभी क्षेत्रों में ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई की है। इस अवधि में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार सहित विभिन्न संगीन अपराधों में कुल 15,415 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जो अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रभावी निष्पादन के क्रम में कुल 23,468 वारंट, 19,204 सम्मन, 3,667 इस्तेहार तथा 1,125 कुर्की का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे फरार एवं विधि-विरोधी तत्वों पर कड़ा शिकंजा कसा गया। जेपीयू मोबिल कांड: छात्र नेता विशाल सिंह की गिरफ्तारी पर भड़का शोध छात्र संगठन अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध बी.एन.एस.एस. की धारा 107 के अंतर्गत 52 अपराधियों को चिन्हित करते हुए 19 मामलों में न्यायालय को प्रस्ताव भेजे गए, जिनमें 11 व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा नोटिस निर्गत की गई है। वहीं धारा 126 एवं 135 के तहत 65,023 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई एवं 22,887 व्यक्तियों के विरुद्ध बंध-पत्र की कार्रवाई की गई। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात सी.सी.ए. की धारा 3 के अंतर्गत 651 व्यक्तियों के विरुद्ध एवं धारा 12 के तहत 11 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संगीन अपराधों पर सख्त प्रहार करते हुए 152 अवैध आग्नेयास्त्र, 408 कारतूस, 1,77,772.30 लीटर शराब, भारी मात्रा में गांजा, स्मैक एवं विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की गई। इसके अतिरिक्त 1,383 शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर लगभग 12,88,385 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। भारी मात्रा में स्वर्ण एवं चांदी के आभूषण, नगद राशि एवं अन्य सामान भी बरामद किए गए। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए एंटी क्राइम अभियान के दौरान अवैध वाहनों, शराब, हथियारों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की गई। पर्व-त्योहारों एवं बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान सतत निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित किया गया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण पुलिस ने 1 जनवरी से 28 दिसंबर 2025 तक जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन सहित सभी क्षेत्रों में ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई की है। इस अवधि में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार सहित विभिन्न संगीन अपराधों में कुल 15,415 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जो अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है।
विज्ञापन
न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रभावी निष्पादन के क्रम में कुल 23,468 वारंट, 19,204 सम्मन, 3,667 इस्तेहार तथा 1,125 कुर्की का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे फरार एवं विधि-विरोधी तत्वों पर कड़ा शिकंजा कसा गया।
अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध बी.एन.एस.एस. की धारा 107 के अंतर्गत 52 अपराधियों को चिन्हित करते हुए 19 मामलों में न्यायालय को प्रस्ताव भेजे गए, जिनमें 11 व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा नोटिस निर्गत की गई है। वहीं धारा 126 एवं 135 के तहत 65,023 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई एवं 22,887 व्यक्तियों के विरुद्ध बंध-पत्र की कार्रवाई की गई।
सी.सी.ए. की धारा 3 के अंतर्गत 651 व्यक्तियों के विरुद्ध एवं धारा 12 के तहत 11 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संगीन अपराधों पर सख्त प्रहार करते हुए 152 अवैध आग्नेयास्त्र, 408 कारतूस, 1,77,772.30 लीटर शराब, भारी मात्रा में गांजा, स्मैक एवं विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की गई। इसके अतिरिक्त 1,383 शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर लगभग 12,88,385 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। भारी मात्रा में स्वर्ण एवं चांदी के आभूषण, नगद राशि एवं अन्य सामान भी बरामद किए गए।
अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए एंटी क्राइम अभियान के दौरान अवैध वाहनों, शराब, हथियारों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की गई। पर्व-त्योहारों एवं बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान सतत निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित किया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।