Breaking News

Inner Wheel Club Saran का सम्मान समारोह आयोजित, सत्र 2025-26 के सहयोगियों को किया गया सम्मानित

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: इनर व्हील क्लब सारण द्वारा सत्र 2025-26 के सफल समापन के अवसर पर जन्नत होटल, छपरा में अध्यक्ष अंजू फैशन के नेतृत्व में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अंजू फैशन एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने पूरे सत्र के दौरान सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

SHARDA
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों अनु जायसवाल, रूपा गुप्ता, अनीता राज, सुषमा गुप्ता, तनु जायसवाल एवं शिल्पी कुमारी को उत्कृष्ट सहयोग के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्यों में उपाध्यक्ष अंकिता जायसवाल, सचिव रिंकी सिन्हा, कोषाध्यक्ष गायत्री गुप्ता, आईएसओ सुनीता राय एवं एडिटर पिंकी गुप्ता को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

समारोह के दौरान विभिन्न विशेष श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट सपोर्टिंग मेंबर का सम्मान कामिनी जायसवाल, बेस्ट अटेंडेंस का सम्मान प्रिया साह, बेस्ट फेलोशिप का सम्मान सुषमा गुप्ता एवं गायत्री गुप्ता को दिया गया। वहीं एक्टिव मेंबर के रूप में मंजू गुप्ता तथा सपोर्टिंग मेंबर श्रेणी में डॉ. मदन प्रसाद, राजेश फैशन एवं वासु को सम्मानित किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

क्लब की सामाजिक गतिविधियों एवं जनसरोकारों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए उपस्थित पत्रकारों को भी मोमेंटो एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अनीता राज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अंकिता जायसवाल ने प्रस्तुत किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें