सारण, 11 मई (हि.स.)। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पढ़ने जा रही एक नाबालिग छात्रा को चाकू का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय नागरिक दोषियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पीड़िता रविवार को जब वह पढ़ने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू की नोंक पर डराते-धमकाते हुए उसे समीप के एक सुनसान चंवर निचला इलाका में ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों द्वारा बीती रात्रि स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी एसएसपी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। डीएसपी राजकुमार सिंह ने पुष्टि की है कि कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध आरोपी को निरुद्ध कर लिया गया है। शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। साक्ष्यों के संकलन के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक वैज्ञानिक प्रमाण जुटाए हैं। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण छपरा सदर अस्पताल में बीती की रात तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि मामले में पूरी तरह निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने आमजन और मीडिया प्रतिनिधियों से पीड़िता की गोपनीयता एवं सम्मान की रक्षा में सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि सभी पहलुओं की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही शेष दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 11 मई (हि.स.)। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पढ़ने जा रही एक नाबालिग छात्रा को चाकू का भय दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय नागरिक दोषियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता रविवार को जब वह पढ़ने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू की नोंक पर डराते-धमकाते हुए उसे समीप के एक सुनसान चंवर निचला इलाका में ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों द्वारा बीती रात्रि स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसएसपी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। डीएसपी राजकुमार सिंह ने पुष्टि की है कि कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध आरोपी को निरुद्ध कर लिया गया है। शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। साक्ष्यों के संकलन के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक वैज्ञानिक प्रमाण जुटाए हैं।
स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण छपरा सदर अस्पताल में बीती की रात तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि मामले में पूरी तरह निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने आमजन और मीडिया प्रतिनिधियों से पीड़िता की गोपनीयता एवं सम्मान की रक्षा में सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि सभी पहलुओं की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही शेष दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।