Breaking News

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर दिखेंगे साथ, ‘भूत बंगला’ 15 मई को होगी रिलीज

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

इस साल की सबसे चर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शुमार ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। यह फिल्म 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी के मास्टर डायरेक्टर प्रियदर्शन और सुपरस्टार अक्षय कुमार की जबरदस्त जोड़ी को एक बार फिर साथ लाती है। पहले पोस्टर और फिर मोशन पोस्टर के रिलीज़ होते ही फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जिसने फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ‘भूत बंगला’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हॉरर और कॉमेडी के परफेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की यह री-यूनियन दर्शकों को वही क्लासिक एंटरटेनमेंट देने का वादा करती है, जिसकी कमी बड़े पर्दे पर लंबे समय से महसूस की जा रही थी। रिलीज डेट की जानकारी साझा करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट किया और कैप्शन लिखा, “बंगले से एक खबर आई है! 15 मई 2026 को खुलेगा दरवाज़ा… सिनेमाघरों में मिलते हैं ‘भूत बंगला’।”

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

फिल्म की एक और बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। अक्षय कुमार के साथ इसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद में की गई है, जो इसे भव्य विज़ुअल टच देती है। प्रियदर्शन की फिल्मों में इस तरह की पावरहाउस कास्ट का साथ आना अपने आप में एक बड़े सिनेमाई धमाके का संकेत देता है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें