तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के प्रशंसकों को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’ की रिलीज अचानक रोक दी गई। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरने वाली थी, लेकिन रिलीज से कुछ ही घंटे पहले निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। 2021 में रिलीज हुई ‘अखंड’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसके बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी। ऐसे में आखिरी वक्त पर रिलीज टलना फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा। निर्माताओं का आधिकारिक बयान वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारी मन से आपको सूचित करते हुए खेद है कि अखंडा 2 अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी। हम जानते हैं कि यह इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए कितना निराशाजनक है। हम स्थिति को हल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।” इससे पहले फिल्म का प्रीमियर शो भी अचानक रद्द कर दिया गया था, जिसने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर टाली गई है। कोर्ट ने इरोस इंटरनेशन मीडिया लिमिटेड की ओर से दायर की गई अपील पर फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। मामला दरअसल एक पुराने मध्यस्थता विवाद से जुड़ा है, जिसमें इरोस के पक्ष में फैसला आया था और कंपनी को लगभग 28 करोड़ रुपये (14 फीसद ब्याज सहित) का भुगतान किया जाना था। बकाया राशि का निपटारा होने तक अदालत ने ‘अखंड 2’ की रिलीज रोकने का आदेश दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के प्रशंसकों को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’ की रिलीज अचानक रोक दी गई। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरने वाली थी, लेकिन रिलीज से कुछ ही घंटे पहले निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। 2021 में रिलीज हुई ‘अखंड’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसके बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी। ऐसे में आखिरी वक्त पर रिलीज टलना फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा।
फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारी मन से आपको सूचित करते हुए खेद है कि अखंडा 2 अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी। हम जानते हैं कि यह इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए कितना निराशाजनक है। हम स्थिति को हल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।” इससे पहले फिल्म का प्रीमियर शो भी अचानक रद्द कर दिया गया था, जिसने लोगों की चिंता और बढ़ा दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर टाली गई है। कोर्ट ने इरोस इंटरनेशन मीडिया लिमिटेड की ओर से दायर की गई अपील पर फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। मामला दरअसल एक पुराने मध्यस्थता विवाद से जुड़ा है, जिसमें इरोस के पक्ष में फैसला आया था और कंपनी को लगभग 28 करोड़ रुपये (14 फीसद ब्याज सहित) का भुगतान किया जाना था। बकाया राशि का निपटारा होने तक अदालत ने ‘अखंड 2’ की रिलीज रोकने का आदेश दिया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।