कोलकाता: पश्चिम बंगाल ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि राज्य अब भारत में विदेशी पर्यटकों का दूसरा सबसे पसंदीदा गंतव्य बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया टूरिज़्म डेटा कंपेंडियम 2025 के अनुसार, कोविड काल के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और पश्चिम बंगाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होने पर शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि इस उपलब्धि के पीछे राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में किए गए व्यापक प्रयास हैं। विशेष रूप से फेस्टिवल टूरिज़्म, धार्मिक पर्यटन, एमआईसीई (मीटिंग, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़ीबिशन) टूरिज़्म जैसे नए क्षेत्रों को विकसित और प्रमोट करने से पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है। बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से पहला जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिए व 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना उन्होंने कहा, “मैं सभी घरेलू और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करती हूं कि वे भारत के सबसे सुंदर भाग -पश्चिम बंगाल- का दौरा करें और इसकी खूबसूरती, संस्कृति और विरासत को करीब से महसूस करें।” फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया ममता बनर्जी ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया और लिखा कि उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों के कारण पश्चिम बंगाल ने यह गौरव हासिल किया है। राज्य सरकार का विश्वास है कि आने वाले दिनों में यह सेक्टर और भी तेजी से बढ़ेगा और पश्चिम बंगाल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी स्थिति और मजबूत करेगा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि राज्य अब भारत में विदेशी पर्यटकों का दूसरा सबसे पसंदीदा गंतव्य बन गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया टूरिज़्म डेटा कंपेंडियम 2025 के अनुसार, कोविड काल के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और पश्चिम बंगाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि इस उपलब्धि के पीछे राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में किए गए व्यापक प्रयास हैं। विशेष रूप से फेस्टिवल टूरिज़्म, धार्मिक पर्यटन, एमआईसीई (मीटिंग, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़ीबिशन) टूरिज़्म जैसे नए क्षेत्रों को विकसित और प्रमोट करने से पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है।
उन्होंने कहा, “मैं सभी घरेलू और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करती हूं कि वे भारत के सबसे सुंदर भाग -पश्चिम बंगाल- का दौरा करें और इसकी खूबसूरती, संस्कृति और विरासत को करीब से महसूस करें।”
ममता बनर्जी ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया और लिखा कि उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों के कारण पश्चिम बंगाल ने यह गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार का विश्वास है कि आने वाले दिनों में यह सेक्टर और भी तेजी से बढ़ेगा और पश्चिम बंगाल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी स्थिति और मजबूत करेगा
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ