⚡
Breaking News

विपक्ष जीतता है तो लोकतंत्र सुरक्षित, हारते ही आ जाता है खतरे में: नितिन नवीन

4 Min Read

भागलपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। बिहार के भागलपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उसके दोहरे रवैये पर सवाल उठाए।

SHAILFORD
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष जब चुनाव जीतता है तो उसे लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित नजर आता है, लेकिन जनता से चुनाव में हार मिलने के बाद वही लोकतंत्र को खतरे में बताने लगता है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने समय रहते अपनी मानसिकता नहीं बदली, तो आने वाले दिनों में जनता उसकी बची-खुची राजनीतिक जमीन भी छीन लेगी।

j alankar
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार सुबह विशेष विमान से भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लाजपत पार्क स्थित सभा स्थल और पदयात्रा मार्ग पर राजग कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। इस अवसर पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को विशाल त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया।

DOON
विज्ञापन

पदयात्रा में भाजपा के साथ-साथ राजग के विभिन्न घटक दलों के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व करने से पहले मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की रैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कल दिल्ली में विपक्ष के साथी केवल ‘झूठ की खेती’ करते नजर आ रहे थे। उनके नेता राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं।”

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार से ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरुआत हुई थी। जब विपक्ष कर्नाटक में चुनाव जीतता है तो सब कुछ ठीक रहता है, लेकिन बिहार में हार मिलने के बाद ईवीएम और वोट चोरी के आरोप लगाने लगता है। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर देश के लोकतंत्र, चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय का अपमान करने का आरोप भी लगाया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राजनीतिक विरोधियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि जब देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी उसकी सत्ता है, तो फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की रक्षा करना और देश की जनता के भरोसे को बनाए रखना हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है। विपक्ष देश में झूठ, भ्रम और अराजकता का माहौल पैदा करने की जो कोशिश कर रहा है, उसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

पदयात्रा में राजग के कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। नितिन नवीन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और मंत्री संतोष सुमन ने भी पदयात्रा में हिस्सा लिया।

इसके अलावा भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, जिला प्रभारी राजेश जैन, भाजपा महामंत्री योगेश पांडे और कार्यक्रम संयोजक नितेश सिंह समेत राजग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सभा और पदयात्रा में मौजूद रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕