⚡
Breaking News

गंगा के कटाव से मिटने के कगार पर भिखारी ठाकुर का गांव

3 Min Read


डोरीगंज (सारण)। गंगा नदी के भीषण कटाव ने दियारा क्षेत्र के गांवों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के गांव की ओर बढ़ते कटाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देखते ही देखते कई बीघा उपजाऊ जमीन गंगा में समा चुकी है। कटाव की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो लोककवि का गांव भी कहीं केवल नक्शे तक सिमटकर न रह जाए।

SHAILFORD
विज्ञापन

कोटवापट्टी रामपुर पंचायत के दयालचक और सुरतपुर तथा रायपुर बिंदगावां पंचायत के बिंदगावां एवं बलवन टोला गांव गंगा के कटाव की चपेट में आने के कगार पर हैं। नदी के लगातार बदलते रुख और तेजी से कटती जमीन को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को अपनी खेती-बारी, घर और गांव के भविष्य की चिंता सता रही है।

j alankar
विज्ञापन

समय रहते नहीं हुई पहल तो मिट जाएगा गांवों का वजूद

DOON
विज्ञापन

गंगा के कटाव से कृषि योग्य भूमि का लगातार नदी में विलीन होना दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ग्रामीणों के सामने न केवल आजीविका का संकट है, बल्कि अपने आशियाने और पुश्तैनी जमीन को बचाने की चुनौती भी खड़ी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि यदि समय रहते कटावरोधी उपाय नहीं किए गए तो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। खासकर लोककवि भिखारी ठाकुर के गांव को बचाने के लिए प्रभावी पहल की जरूरत महसूस की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

स्थानीय मुखिया सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जलसंसाधन विभाग के लापरवाही के कारण कटाव हो रहा है उन्होने कहा कि एक साथ कोटवापट्टीरामपुर व रायपुर विंदगावां पंचायत मे बल्ला पायलींग और बोल्डर पिचिंग हो तो दियारा को बचाया जा सकता है,विभाग द्वारा एक गाँव को ठीक कर रही है नदी धार सीधा दुसरे गांव पर पर रही है लिहाजा कटाव होने लगता है।

वही ग्रामीण रमेश सिंह, संटू तिवारी,मकइ महतो,भूषण राय,रामबिनोद राय ने कहा कि पूर्व मे कइ गांव गंगा मे विलीन हो गए लिहाजा समय रहते संबंधित विभाग के अधिकारी कटाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें और बचाव के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं।

अब सवाल यह है कि प्रशासन और जल संसाधन विभाग गांवों को बचाने के लिए कब ठोस कदम उठाएंगे? कहीं ऐसा न हो कि कार्रवाई होने तक गांवों का बड़ा हिस्सा गंगा की धारा में विलीन हो चुका हो।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕