Breaking News

डोरीगंज में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प 6 घायल

1 Min Read

सारण, 01 जून (हि.स.)। डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवंत टोला गांव में एक विवादित जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। इस हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के पांच अन्य लोग जख्मी हुए हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत टोला में प्रभु राय द्वारा विवादित भूमि पर मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा था, जिसका देवबली राय ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गोलीबारी के दौरान भैरोपुर निवासी अभिषेक कुमार के अंगूठे को छेदती हुई एक गोली निकल गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, मारपीट में दोनों पक्षों से देवबली राय, अमरजीत कुमार, मनोज कुमार, जयप्रकाश और पंकज कुमार घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थाना अध्यक्ष और डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल मुस्तैद है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें