नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। विपक्ष के तेवर को देखते हुए आज से प्रारंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सरकार की कल आहूत सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, एथेनाल और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सवाल किए। सरकार ने इन विधेयकों पर कोई बात नहीं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानसून सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन के हंस द्वार पर सुबह 10.15 बजे मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक की शुरुआत में विपक्षी दलों ने तृणमूल के बागी गुट को बुलाए जाने को लेकर हंगामा किया और कुछ देर के लिए बैठक का बहिष्कार भी किया। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष सप्तमी बहिष्कार करने वाली पार्टियों में कांग्रेस, सपा, द्रमुक, झामुमो, आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस व शिवसेना (यूबीटी) आदि शामिल थी। सरकार के स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद बैठक में विपक्षी दल फिर से शामिल हुए। विपक्षी दलों का कहना था कि जब इस गुट को सदन में मान्यता नहीं मिली है, तो किस हैसियत से बुलाया गया है। सेहत को लेकर उठे सवालों के बीच सलमान खान का जवाब सरकार ने साफ किया कि लोकसभा के 20 सदस्यों ने एक अलग गुट बनाया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी मान्यता के लिए आवेदन भी किया है। भले ही इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कोई फैसला नहीं लिया है, पर उनकी संख्या को देखते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। करीब तीन घंटे चली सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों की बात ध्यान से सुनी। बैठक में 40 दलों के नेता शामिल हुए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक अच्छी रही। सबने अपनी बात रखी। सदन बिना रुकावट चले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर रिलीज, कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के साहस की दिखेगी कहानी सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह मानसून सत्र में आठ विधेयक लेकर आ रही है। इसमें विदेशी योगदान (नियमन) संशोधन विधेयक और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान जैसे विधेयक शामिल हैं। मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक लाए जाने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पूरा हुआ, तो सरकार इन विधेयकों को पारित कराने की भी कोशिश करेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। विपक्ष के तेवर को देखते हुए आज से प्रारंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सरकार की कल आहूत सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, एथेनाल और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
सरकार ने इन विधेयकों पर कोई बात नहीं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानसून सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन के हंस द्वार पर सुबह 10.15 बजे मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक की शुरुआत में विपक्षी दलों ने तृणमूल के बागी गुट को बुलाए जाने को लेकर हंगामा किया और कुछ देर के लिए बैठक का बहिष्कार भी किया।
बहिष्कार करने वाली पार्टियों में कांग्रेस, सपा, द्रमुक, झामुमो, आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस व शिवसेना (यूबीटी) आदि शामिल थी। सरकार के स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद बैठक में विपक्षी दल फिर से शामिल हुए। विपक्षी दलों का कहना था कि जब इस गुट को सदन में मान्यता नहीं मिली है, तो किस हैसियत से बुलाया गया है।
सरकार ने साफ किया कि लोकसभा के 20 सदस्यों ने एक अलग गुट बनाया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी मान्यता के लिए आवेदन भी किया है। भले ही इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कोई फैसला नहीं लिया है, पर उनकी संख्या को देखते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। करीब तीन घंटे चली सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों की बात ध्यान से सुनी। बैठक में 40 दलों के नेता शामिल हुए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक अच्छी रही। सबने अपनी बात रखी। सदन बिना रुकावट चले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह मानसून सत्र में आठ विधेयक लेकर आ रही है। इसमें विदेशी योगदान (नियमन) संशोधन विधेयक और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान जैसे विधेयक शामिल हैं। मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक लाए जाने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पूरा हुआ, तो सरकार इन विधेयकों को पारित कराने की भी कोशिश करेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।