Breaking News

प्रधानमंत्री आज अजमेर में, जनसभा के लिए लाेगाें का पहुंचना शुरु

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

जयपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित होगा, जहां वे 16,686 करोड़ रुपू की 43 प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए आमजन का सभास्थल पर पहुंचना आरंभ हो गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीती रात ही अजमेर पहुंच चुके हैं। उन्होंने रात में ही केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभा स्थल के आसपास करीब सात किलोमीटर क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। नेशनल हाईवे-48 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच सुबह 6 बजे से भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। कायड़ विश्रामस्थली पूरी तरह छावनी में तब्दील है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। हेलीपैड पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री शहरी विकास, पेयजल, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक आधारभूत ढांचे से जुड़ी 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 8,554 करोड़ की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। 8,132 करोड़ की 9 परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

इनमें पटवारी, संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, पशुधन सहायक, सीएचओ, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन सहित कई पद शामिल हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन और भाजपा संगठन के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें