⚡
Breaking News

दिल्ली में कांग्रेस की रैली आज, रामलीला मैदान पहुंचने लगे लोग

3 Min Read

नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होने वाली कांग्रेस की रैली में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) रोहित राजबीर ने बताया कि ”लोग रामलीला मैदान पहुंचने लगे हैं। हमारी भी पूरी तैयारी है। हम रैली में आने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं और साथ ही हमारी ये भी कोशिश है कि स्थानीय लोगों को भी कोई परेशानी न हो। हमने रैली स्थल पर पूरा प्रबंध किया हुआ है। साथ ही रैली मार्ग पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।”

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त राजबीर ने कहा कि इलाके में लगभग 250 सीसीटीवी लगाए गए। आयोजनकर्ताओं ने भी अपने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और साथ मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। उधर, मंडी हाउस स्थित हिमाचल प्रदेश भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं। वह यहां से रामलीला मैदान जा रहे हैं। रामलीला मैदान पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद इमरान ने कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश से करीब एक लाख लोगों के दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। रैली में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे कर्नाटक कांग्रेस प्रवक्ता टीआर प्रसाद गौड़ा ने कहा कि दक्षिणी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।

j alankar
विज्ञापन

इस रैली के मद्देनजर सुबह से ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर बाहर हलचल तेज हो गई। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता रामलीला मैदान के लिए कुछ समय बाद प्रस्थान करेंगे। इससे पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर रामलीला मैदान पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इंडी गठबंधन ने रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग ने अवगत कराया है कि रैली में 70 हजार लोगों के आने का अनुमान है।

DOON
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मैदान में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। रैली के मद्देनजर प्रमुख चौराहों पर 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕