पणजी, 07 दिसंबर (हि.स.) उत्तर गोवा के अर्पोरा में देररात एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं। आग सिलेंडर में धमाका होने के बाद लगी। उन्होंने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 23 लोगों की जान चली गई। सरकार इस घटना की जांच करेगी। जलालपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा Har Ghar Tiranga | समाहरणालय परिसर से निकली तिरंगा साइकिल रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पणजी, 07 दिसंबर (हि.स.) उत्तर गोवा के अर्पोरा में देररात एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं। आग सिलेंडर में धमाका होने के बाद लगी। उन्होंने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 23 लोगों की जान चली गई। सरकार इस घटना की जांच करेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।