गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04670 लुधियाना-कटिहार त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन लुधियाना से 14 नवम्बर, 2026 को इकहरी यात्रा के लिये किया जायेगा।
04670 लुधियाना-कटिहार त्यौहार विशेष गाड़ी 14 नवम्बर,2026 को लुधियाना से 06.30 बजे प्रस्थान कर ढंडारीकलां से 06.47 बजे, सरहिन्द से 07.35 बजे, राजपुरा से 08.30 बजे, अम्बाला कैण्ट से 09.35 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 10.09 बजे, सहारनपुर से 10.45 बजे, मुरादाबाद से 14.33 बजे, बरेली से 15.50 बजे, शाहजहाँपुर से 16.54 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 20.42 बजे, गोण्डा से 22.00 बजे, बस्ती से 23.12 बजे, खलीलाबाद से 23.46 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.00 बजे, देवरिया सदर से 02.14 बजे, भटनी से 03.02 बजे, सीवान से 03.40 बजे, छपरा से 04.40 बजे, सोनपुर से 05.45 बजे, हाजीपुर से 06.00 बजे, बछवारा से 07.50 बजे, बरौनी से 09.40 बजे, खगड़िया से 10.40 बजे तथा मानसी से 10.55 बजे छूटकर कटिहार 14.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एलएसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

















