Breaking News

जबरन शादी का विरोध बना खूनी खेल: युवक ने फुआ की हत्या, 7 को किया लहूलुहान

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

सीवान, 20 अप्रैल (हि.स.)। सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में जबरन शादी कराने की कोशिश ने रविवार की रात खौफनाक रूप ले लिया। शादी से नाराज एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी सगी फुआ की हत्या कर दी, जबकि परिवार के सात अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद युवक ने खुद को भी जख्मी कर लिया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मृत महिला की पहचान फूलमती देवी के रूप में हुई है, जो जामोबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी थीं। वहीं इस हमले में सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, अंजलि कुमारी, संध्या कुमारी, दीपक कुमार, योगेंद्र शर्मा और शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SHARDA
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी दीपक कुमार बाहर प्रदेश में काम करता था और वहीं एक लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया था। परिवार ने उसकी मर्जी के खिलाफ गांव में उसकी शादी तय कर दी और बहाने से उसे घर बुला लिया। गांव पहुंचने पर जब दीपक को शादी तय होने और मंगलवार को तिलक समारोह की जानकारी मिली, तो वह आक्रोशित हो उठा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इसी गुस्से में उसने देर रात यह खौफनाक कदम उठाते हुए घर के लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें