अमरनाथ यात्रा के 4600 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना जयपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर नगर-प्रथम इकाई की टीम ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के बीडीओ तथा अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा। अनुराग कुमार होंगे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-प्रथम को शिकायत मिली थी कि आरोपित अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने तथा लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने की एवज में एक-एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपित ने दोनों साथियों की रिश्वत राशि भी परिवादी से ही एकत्र कर लाने का दबाव बनाया। बिहार: एक साल के लिए टला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी जयपुर नगर-प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपित जगदीश प्रसाद मीणा को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
जयपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर नगर-प्रथम इकाई की टीम ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के बीडीओ तथा अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा।
एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-प्रथम को शिकायत मिली थी कि आरोपित अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने तथा लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने की एवज में एक-एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपित ने दोनों साथियों की रिश्वत राशि भी परिवादी से ही एकत्र कर लाने का दबाव बनाया।
शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी जयपुर नगर-प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपित जगदीश प्रसाद मीणा को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ