⚡
Breaking News

नेपाल में लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा

3 Min Read

पटना, 28 सितंबर (हि.स.)। नेपाल में गंडक नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बीते चार दिन से लगातार हो रही

SHAILFORD
विज्ञापन

रही मूसलाधार बारिश के बाद गंडक नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5 लाख 43 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिमी चंपारण से लेकर पूर्वी चंपारण तक नदी के तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है। कई जगहों पर बाढ़ का पानी गांवों और सड़कों में प्रवेश कर चुका है, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई है।

लगातार दो दिनों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार सुबह तक पूर्वी चंपारण के अरेराज अनुमंडल के गंडक दियारा और तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। गंडक के बढ़ते दबाव ने सरेया, मिश्रौलिया, पुछरिया, बिंद टोली और नवादा समेत कई गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी पहुंचने लगा है और कई निचले इलाकों में बस्तियों के जलमग्न होने का खतरा बना हुआ है।

DOON
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण में भी गंडक का असर साफ दिखाई दे रहा है। वाल्मीकिनगर, बगहा-2, बगहा-1, पिपरासी, मधुबनी, ठकहरा, भितहा, योगापट्टी, बैरिया और नौतन के दियारा क्षेत्रों में सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बगहा शहर तक पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क भी कई जगह पानी में डूब गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बाढ़ का असर केवल इंसानी बस्तियों तक सीमित नहीं है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व यानी वीटीआर के जंगल क्षेत्र में भी पानी फैलने लगा है। बाढ़ के कारण जंगली जानवर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की तलाश में जंगल से बाहर निकल रहे हैं। इससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के बीच भी डर बढ़ गया है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के सामने इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा भी चुनौती बन गई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गंडक के साथ-साथ बागमती और कोसी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पूर्वी चंपारण के अलावा मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और सहरसा के कई गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ घंटे बिहार के कई जिलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने क्षेत्रीय अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। चंपारण से वैशाली तक तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को खास तौर पर कटाव, रिसाव और तटबंधों पर बढ़ते पानी के दबाव पर नजर रखने को कहा गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕