Breaking News

दुरुपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी, नए यूजीसी नियम संविधान के दायरे में: धर्मेंद्र प्रधान

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय परिसरों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए जारी किए गए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों का किसी भी तरह से दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति या वर्ग के छात्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी व्यवस्थाएं संविधान के दायरे में रहकर ही लागू की जाएंगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

नए यूजीसी नियमों को लेकर उठ रहे सवालों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए प्रधान ने पत्रकारों से कहा कि भेदभाव के नाम पर कानून के गलत इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना यूजीसी, भारत सरकार और राज्य सरकारों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि किसी के साथ अन्याय या उत्पीड़न न हो।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा और न ही किसी को उत्पीड़न का शिकार बनाया जाएगा। भेदभाव के नाम पर किसी को भी कानून या नियमों के दुरुपयोग का अधिकार नहीं होगा। यूजीसी, केंद्र सरकार और राज्य सरकार, सभी की यह जिम्मेदारी है कि व्यवस्था निष्पक्ष और संवैधानिक रहे।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है और न्यायालय की निगरानी में है। ऐसे में किसी भी छात्र के साथ अन्याय होने की कोई गुंजाइश नहीं है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रधान ने दोहराया कि भारत में बनाई जाने वाली हर नीति और प्रणाली संविधान के अनुरूप होगी और सरकार का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसरों में समानता, न्याय और समावेशी वातावरण सुनिश्चित करना है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें