छपरा: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), सिवान ज़ोन की ओर से शुक्रवार को चिकित्सकों के सम्मान में “Doctors Meet & Greet” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ सीएन गुप्ता, आइएमए छपरा की अध्यक्ष डॉ किरण ओझा, सचिव डॉ सुधांशु शेखर, बैंक के मण्डल प्रबंधक शशांक नैथानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए उनके समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। Independence Day 2026 | राजेंद्र स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के मण्डल प्रबंधक शशांक नैथानी ने उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न जमा, ऋण, डिजिटल बैंकिंग एवं अन्य ग्राहक हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Saran | तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक संजीत रवि, अमित ओझा, सुजीत गुप्ता, कुमार आशीष सहित बैंक की पूरी टीम ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। Horoscope आज का राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और बैंक अधिकारियों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय योजनाओं और आपसी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैंक अधिकारियों ने चिकित्सकों की सेवा भावना और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
छपरा: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), सिवान ज़ोन की ओर से शुक्रवार को चिकित्सकों के सम्मान में “Doctors Meet & Greet” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ सीएन गुप्ता, आइएमए छपरा की अध्यक्ष डॉ किरण ओझा, सचिव डॉ सुधांशु शेखर, बैंक के मण्डल प्रबंधक शशांक नैथानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
1 / 2
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए उनके समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के मण्डल प्रबंधक शशांक नैथानी ने उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न जमा, ऋण, डिजिटल बैंकिंग एवं अन्य ग्राहक हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और बैंक अधिकारियों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय योजनाओं और आपसी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैंक अधिकारियों ने चिकित्सकों की सेवा भावना और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ