Breaking News

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचेंगे नितिन नबीन, भव्य स्वागत की तैयारी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन आज पहली बार पटना पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार (तोरण) बनाए गए हैं, वहीं रोड शो के पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों से सजाया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

नितिन नबीन पटना हवाई अड्डा से मिलर हाई स्कूल मैदान तक भव्य रोड शो करेंगे। इसके बाद मिलर हाई स्कूल के मैदान में अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

SHARDA
विज्ञापन

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नबीन दोपहर 1 बजे राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके उपरांत 1:50 बजे वे बेली रोड स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 2:05 बजे आयकर गोलंबर पहुंचकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देंगे। इसके बाद 2:15 बजे वे मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां अभिनंदन सभा आयोजित की गई है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम के अगले चरण में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शाम 4 बजे राजभवन जाकर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम 7:30 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

पार्टी नेताओं के अनुसार, नितिन नबीन के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Is this conversation helpful so far?

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें