Breaking News

राजद को झटका, लंबे समय तक प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी भाजपा में हुए शामिल

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna (CTNN): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लंबे समय तक प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

RC Jewellers
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेताओं ने मृत्युंजय तिवारी का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक राजद के प्रमुख प्रवक्ताओं में रहे हैं और पार्टी की ओर से विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखते रहे हैं। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, मृत्युंजय तिवारी के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें