Breaking News

बजट सत्र : यूजीसी एक्ट और ‘ब्राह्मणवाद’ शब्द को लेकर बिहार विधानसभा में बहस

CT DESK
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 20 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा में शुक्रवार को यूजीसी एक्ट और ‘ब्राह्मणवाद’ शब्द को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान सदन में कई सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी और शब्दों के प्रयोग पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि यूजीसी एक्ट का विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवाद और भेदभाव को समाप्त करने के लिए इस नियम को लागू करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘ब्राह्मणवाद मानसिकता’ वाले लोग इसे लागू नहीं होने देना चाहते हैं। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ‘ब्राह्मण’ शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाता है, तो इस तरह की भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार के शब्दों से विभाजन और वैमनस्य बढ़ता है, जो देश और समाज के लिए हानिकारक है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

विजय सिन्हा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे मुजफ्फरपुर में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, तब उन्हें भी रैगिंग और भेदभाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता किसी भी समाज के सपनों को तोड़ने का काम करती है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस पर राजद विधायक आलोक मेहता ने सत्ता पक्ष की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी जा रही है, उससे कई बातें स्पष्ट होती हैं।

वहीं भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष ‘ब्राह्मणवाद’ की अवधारणा को सही तरीके से नहीं समझता है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के ऐतिहासिक और सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा और संस्कारों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस मुद्दे पर सदन में काफी देर तक बहस होती रही और दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें