Breaking News

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला

CT DESK
6 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Patna: बिहार में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार के० सेंथिल कुमार, अपर मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में एच.आर. श्रीनिवास, अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना (जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग / अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) वर्तमान में धारित अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

प्रेम सिंह मीणा, आयुक्त, मुंगेर प्रमण्डल, मुंगेर अगले आदेश तक आयुक्त, भागलपुर प्रमण्डल, भागलपुर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

राजेश कुमार, आयुक्त, कोसी प्रमण्डल, सहरसा (अतिरिक्त प्रभार-आयुक्त, पूर्णिया प्रमण्डल, पूर्णिया) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पंकज कुमार पाल, सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, पथ निर्माण विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अभय कुमार सिंह, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना (अ.प्र. सचिव, सूचना प्रावैधिकी विभाग / प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड बेल्ट्रान) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिंह प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम लिमिटेड-बेल्ट्रान के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

धर्मेन्द्र सिंह, सचिव, सहकारिता विभाग, बिहार, पटना (अ.प्र. जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) अगले आदेश तक सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

दीपक आनन्द, सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

विनोद सिंह गुंजियाल, सचिव, निर्वाचन विभाग-सह-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना अगले आदेश तक सचिव, शिक्षा विभाग (सम्पूर्ण प्रभार) / सचिव खेल विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में डॉ० बी० राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग / अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग/अपर मुख्य सचिव, जन-शिकायत, सामान्य प्रशासन विभाग / मिशन निदेशक, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी / महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान-बिपार्ड) वर्तमान में धारित अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग / अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

अवनीश कुमार सिंह, आयुक्त, भागलपुर प्रमण्डल, भागलपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव-सह-खान आयुक्त, खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री सिंह प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, पटना/ प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में दिवेश सेहरा, सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग / सचिव-सह-खान आयुक्त, खान एवं भू-तत्व विभाग / प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, पटना / प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड) वर्तमान में धारित खान विभाग, बिहार, पटना के सभी अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त हो जाएंगे।

हिमांशु कुमार राय, आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा अगले आदेश तक आयुक्त, कोसी प्रमण्डल, सहरसा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगें।

हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन (जीविका) प्रोत्साहन सोसाइटी-सह-राज्य मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण जीवकोपार्जन-सह – आयुक्त-स्व-रोजगार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के रूप में पदस्थापित किया गया है। श्री शर्मा अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन (जीविका) प्रोत्साहन सोसाइटी-सह-राज्य मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण जीवकोपार्जन-सह-आयुक्त स्व-रोजगार, ग्रामीण विकास विभाग / विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

उपर्युक्त व्यवस्था के आलोक में लोकेश कुमार सिंह, सचिव, पर्यटन विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग / सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय) वर्तमान में धारित सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

अंशुल कुमार,जिला पदाधिकारी, पूर्णिया अगले आदेश तक आयुक्त, पूर्णिया प्रमण्डल, पूर्णिया के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

गुंजन सिंह, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, भोजपुर, आरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शुभम कुमार, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, नालन्दा, बिहार शरीफ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें