पटना, 26 मई (हि.स.)। बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर विधानसभा कोटे से निर्वाचन कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 1 से 8 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे। राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक ऋषिकांता ने दिलाया भारत को दूसरा पदक नामांकन पत्रों की जांच के बाद 11 जून तक नाम वापस लेने की अनुमति होगी। एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून से पहले संपन्न कर ली जाएगी। यह सीट विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए भरी जा रही है और इसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। उपचुनाव के जरिए इस रिक्त स्थान को भरा जाएगा। राष्ट्रमंडल खेल 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगाई सोने की हैट्रिक उल्लेखनीय है कि इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस सीट से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। टी20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप, तीसरा मुकाबला 35 रन से जीता
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 26 मई (हि.स.)। बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर विधानसभा कोटे से निर्वाचन कराया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 1 से 8 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद 11 जून तक नाम वापस लेने की अनुमति होगी। एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून से पहले संपन्न कर ली जाएगी। यह सीट विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए भरी जा रही है और इसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। उपचुनाव के जरिए इस रिक्त स्थान को भरा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस सीट से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।