Breaking News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 25 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात ने राज्य की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। हालांकि नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि संभावित कैबिनेट विस्तार और सरकार की आगामी रणनीति को लेकर नेताओं के बीच चर्चा हुई हो सकती है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित किया था। फ्लोर टेस्ट से पहले सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की खुलकर प्रशंसा की थी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को न तो कुर्सी से हटाया जा सकता है और न ही दिल से। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित किया है और उनके मार्गदर्शन में राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

राजनीति के जानकार इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं, क्योंकि बिहार की वर्तमान राजनीति में नेतृत्व और सत्ता संतुलन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें