Breaking News

जनता दरबार जैसी फिसड्डी ना साबित हो सहयोग कार्यक्रम: राजेश राठौड़

खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना: बिहार सरकार के पहल से शुरू हुई सहयोग कार्यक्रम को लेकर बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार की इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना का हस्र नीतीश कुमार के जनता दरबार जैसी न हो जाएं, जिसमें आवेदनों की तो भीड़ होती थी लेकिन कार्रवाई नहीं होती थी।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि निश्चित तौर पर सरकार की मंशा आम जनता को त्वरित न्याय देने की है और यह बेहतर भी है लेकिन राज्य में एनडीए के कमोबेश बीस वर्षों के शासन काल में अधिकारियों के कार्यशैली में निकम्मापन घुस चुका है जिससे जनता को न्याय तो दूर केवल आवेदनों को लेकर उन्हें आश्वासन मिलता है। इसलिए सम्राट सरकार से अनुरोध है कि पहले अपने भ्रष्ट अधिकारियों की कार्यशैली सुधारे और उनसे जनता के प्रति ईमानदार रहने का अनुरोध कीजिए तभी जाकर आपकी किसी भी योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचेगा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में भर भरकर आवेदन लिए लेकिन उनके ऊपर क्या कार्रवाई हुई, कितनी फाइल को अधिकारियों ने निपटाया और क्या आम जनता को न्याय मिला यह कभी ज्ञात नहीं हो सका। इसलिए सम्राट सरकार को चाहिए कि वें आवेदनों की संख्या और उनपर हुई अग्रेत्तर कार्रवाई का अपडेट ऑनलाइन करें जिससे अधिकारियों की सक्रियता जनता को दिखें और वे न्याय पाने को इस योजना का लाभ ले सकें।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें