Breaking News

BIHAR: मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, टला बड़ा हादसा

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

भागलपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के‌ पीरपैंती रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर रविवार एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या 2 से मालगोदाम की ओर जा रही गिट्टी लदी मालगाड़ी की एक बॉगी का दो पहिया अचानक पटरी से उतर गया।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी मिर्जाचौकी से निकलकर कहलगांव की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ओवरब्रिज के पास पहुंची, एक बॉगी का पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक रेल संचालन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने ट्रैक की जांच की और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोगी के पहिये को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया गया।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

घटना के कारणों को लेकर रेलवे अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से बचते रहे। मालदा मुख्यालय को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। वहीं स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न कॉल रिसीव किया और न ही किसी प्रकार की जानकारी देने के लिए प्रतिक्रिया दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक की नियमित जांच और रखरखाव में लापरवाही ऐसी घटनाओं का कारण बन सकती है। हालांकि रेलवे ने मामले की तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय करने की बात कही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें