Breaking News

गुजरात और बिहार के लिए 647 करोड़ की रेल परियोजनाएं मंजूर

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। सरकार ने गुजरात और बिहार के लिए कुल 647.58 करोड़ रुपये की दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें गुजरात के कोसंबा में रेल ओवर रेल फ्लाईओवर और बिहार के भागलपुर में नया रेल बाईपास शामिल है।

SHARDA
विज्ञापन

रेल मंत्रालय के अनुसार पश्चिम रेलवे के अंतर्गत गुजरात के कोसंबा-उमरपाड़ा गेज परिवर्तन खंड (9.20 किलोमीटर) पर रेल ओवर रेल (आरओआर) फ्लाईओवर का निर्माण 344.38 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। मुंबई-वडोदरा मुख्य लाइन के पूर्वी ओर स्थित इस खंड का गेज परिवर्तन कार्य चल रहा है। समर्पित मालवाहक गलियारे के कारण यहां जमीन स्तर पर क्रॉसिंग संभव नहीं है। नए फ्लाईओवर से गेज परिवर्तित लाइन को मुख्य लाइन से निर्बाध रूप से जोड़ा जा सकेगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के सुरक्षित और सुचारु हो सकेगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व रेलवे के अंतर्गत बिहार में भागलपुर बाईपास (13.38 किलोमीटर) का निर्माण 303.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह बाईपास बराहट-भागलपुर खंड के गोनुधाम हॉल्ट को भागलपुर-साहिबगंज खंड के सबौर स्टेशन से जोड़ेगा, जिससे भागलपुर जंक्शन पर ट्रेनों की भीड़भाड़ काफी कम हो जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इन परियोजनाओं से दोनों राज्यों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, भीड़भाड़ कम होगी और ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु एवं सुरक्षित हो जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वर्तमान में बराहट-भागलपुर खंड अपनी क्षमता से 125 प्रतिशत अधिक लोड पर चल रहा है। यहां ट्रेनों को इंजन रिवर्सल करना पड़ता है, जिससे परिचालन में देरी होती है। नया बाईपास इंजन रिवर्सल की जरूरत को खत्म कर देगा, भीड़भाड़ कम करेगा और ट्रेनों की समयबद्धता तथा परिचालन दक्षता में सुधार लाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें